Duddhi: ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत:
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रहा मासूम पीछे किए जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है
6:33 AM, Sep 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

घर के बाहर खेल रहा था मासूम, ट्रक बैक करते समय हुआ हादसा; परिजनों में मचा कोहरामदुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रहा मासूम पीछे किए जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार, बीड़र गांव निवासी अमर पटेल का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़े ट्रक को पीछे किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बालक ट्रक के पीछे मौजूद था और बैक करते समय वह वाहन के पहिए की चपेट में आ गया।हादसे के बाद बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि प्रियांशु दो भाइयों में छोटा था। हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर के अंदर थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें






