दुद्धी विद्युत तार की चपेट में आया बक्से का ढक्कन, करंट लगने से महिला अचेत, सीएचसी में इलाज जारी
सुबह घर के अंदर बक्सा खोल रही एक महिला बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई।
sonebhadra
11:43 AM, Oct 24, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

सुबह घर के अंदर बक्सा खोल रही एक महिला बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई।
दुद्धी (सोनभद्र) क्षेत्र के टेढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह घर के अंदर बक्सा खोल रही एक महिला बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई। परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण महिला की जान बच गई, और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी रामनाथ की 23 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर के अंदर बक्से में सामान रखने के लिए उसे खोल रही थीं। इसी दौरान बक्से के ऊपर से गुजर रहे कटे हुए बिजली के तार से बक्से का ढक्कन छू गया। ढक्कन में करंट उतर आने से महिला को तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। बिजली का झटका लगते ही वह मौके पर ही अचेत हो गईं। घटना के समय पास ही मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना बाकी परिजनों सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम ईएमटी पंकज कुमार और चालक शनि मौके पर पहुंची और अचेत महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में महिला का तुरंत इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, रेशमा देवी की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें






