होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दुद्धी- एमएलसी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न, स्नातको में दिखा भारी उत्साह.

मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेषकर स्नातक में खासा उत्साह देखने को मिला।

sonebhadra

11:34 AM, Oct 24, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी- एमएलसी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न, स्नातको में दिखा भारी उत्साह.

मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेषकर स्नातक में खासा उत्साह देखने को मिला।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र) स्थानीय ब्लॉक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेषकर स्नातक में खासा उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक मुख्यालय पर कुल तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जहां सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान हुआ। 3:00 बजे के बाद परिसर में मतदाताओं के भीड़ के कारण मतदान का सिलसिला 4:30 बजे से ज्यादा समय तक चला।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ब्लॉक कार्यालय के कक्ष संख्या-2 में मतदान केंद्र बनाया गया था। इस बूथ पर शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस केंद्र पर कुल 103 मतदाताओं ने अपने मत डाले, जिसमें 19 महिला और 84 पुरुष शिक्षक शामिल रहे।

इस बूथ पर कुल 78.62% मतदान दर्ज किया गया, जो कि चुनाव में शिक्षकों की सक्रियता को दर्शाता है।वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ब्लॉक परिसर में दो अलग-अलग पोलिंग बूथ कक्ष संख्या-1 और कक्ष संख्या-3 बनाए गए थे। कक्ष संख्या-1 बूथ पर कुल 957 पंजीकृत मतदाता थे। यहां कुल 582 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 169 महिलाएं और 413 पुरुष शामिल रहे।

विज्ञापन

कक्ष संख्या-3 बूथ पर कुल 998 पंजीकृत मतदाता थे। यहां कुल 523 मतदाताओं जिसमें 125 महिला और 398 पुरुष ने वोट डाले। इस बूथ का कुल मतदान प्रतिशत 52.48% रहा।

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को पूरी सुरक्षा के साथ सील कर दिया गया। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions