वारंटी गिरफ्तारी अभियान में दुद्धी पुलिस को सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
वारंटी गिरफ्तारी अभियान में दुद्धी पुलिस को सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
8:49 PM, Jul 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 202/2007, धारा 352, 427 एवं 504 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी अभियुक्त हरदेव पुत्र शोभनाथ तथा वारंटी अभियुक्ता सहोदरी उर्फ कली पत्नी शोभनाथ, निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को मंगलवार (15 जुलाई 2026) प्रातः लगभग 8:40 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तहरदेव पुत्र शोभनाथ, निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।सहोदरी उर्फ कली पत्नी शोभनाथ, निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंहहेड कांस्टेबल राजेश सिंहमहिला कांस्टेबल सुमन सरोजसभी पुलिसकर्मी थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें






