होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के चलते सोनभद्र में 23 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूल बंद- बेसिक शिक्षा अधिकारी

23 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा 1 से कक्षाआठ तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

10:06 PM, Oct 22, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू .गुप्ता

विधान परिषद चुनाव के चलते सोनभद्र में 23 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूल बंद- बेसिक शिक्षा अधिकारी

23 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र,

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को देखते हुए सोनभद्र जिले में 23 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

23 अक्टूबर को कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। 

23 अक्टूबर को कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य बोर्डों के अधीन संचालित कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय भी बंद रहेंगे। बीएसए की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विधान परिषद निर्वाचन के मतदान को देखते हुए लिया गया है। जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions