सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा के प्रथम दौरे में दुद्धी सीएचसी की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा, जल्द सुधार के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा के प्रथम दौरे में दुद्धी सीएचसी की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा, जल्द सुधार के दिए निर्देश
8:13 PM, Jun 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ. रमेश कुमार मिश्रा का प्रथम आगमन हुआ। आगमन के उपरांत उन्होंने अस्पताल सभागार में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, जीएनएम, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के दो माह से लंबित वेतन भुगतान के मामले का तत्काल निस्तारण कराया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली और कर्मचारियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।इसके बाद सीएमओ ने ब्लड बैंक का निरीक्षण कर थैलेसीमिया, कैंसर, सिकल सेल एनीमिया एवं प्रसव संबंधी मरीजों के लिए उपलब्ध रक्त की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकतानुसार रक्त की कमी को देखते हुए बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित कराने की बात कही।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से सीधे संवाद किया तथा उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल भवन की छत से पानी टपकने की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। वहीं भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया।महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता के संबंध में उन्होंने विभागीय स्तर पर वार्ता कर शीघ्र महिला चिकित्सक की तैनाती कराने की बात कही। साथ ही फर्जी तरीके से संचालित अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल में मात्र एक सफाई कर्मचारी के भरोसे सफाई व्यवस्था संचालित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती का भी आश्वासन दिया।इस अवसर पर डॉ. विनोद सिंह, डॉ. वरुणा निधि, बीपीएम संदीप कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें






