होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत लोहरा गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में करीब आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कमलकुंज ढाबा के समीप हुआ।

4:39 PM, Aug 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पिकअप की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत लोहरा गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में करीब आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कमलकुंज ढाबा के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी संतोष चौहान का करीब आठ वर्षीय पुत्र विक्की सोमवार को सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सुकृत की ओर से मधुपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सुकृत पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

उधर, मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान करने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions