ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग मजदूर की मौत
ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग मजदूर की मौत
7:05 AM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव स्थित झारोकला मोड़ पर मंगलवार को ट्रैक्टर से गिरकर पहिये के नीचे आने से एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लोलो राम पुत्र सुखराज, निवासी पोखरा, थाना बभनी के रूप में हुई है।ग्राम प्रधान जियुत कुमार के अनुसार, हर घर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन का काम करने वाले मजदूरों को लेकर एक ट्रैक्टर बभनी की ओर जा रहा था। झारोकला मोड़ के पास ब्रेकर पर चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
इसी दौरान ट्रैक्टर पर सवार लोलो राम नीचे गिर गए और बड़े पहिये की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि पाइपलाइन का काम समाप्त कर मजदूर बारिश में भीगने के बाद ट्रैक्टर से अपने-अपने घर बभनी लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है






