होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अनपरा में इलेक्ट्रिक दुकान चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार और दो बाल अपचारी हिरासत में

सोनभद्र/अनपरा। थाना अनपरा पुलिस ने इलेक्ट्रिक दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 बोरियों में इलेक्ट्रिक केबिल तार और चोरी के माल के परिवहन में इस्तेमाल किया गया TVS KING EP4 ई-रिक्शा बरामद किया है।

8:02 PM, Sep 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अनपरा में इलेक्ट्रिक दुकान चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार और दो बाल अपचारी हिरासत में
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


11 बोरियों में लाखों का केबिल तार बरामद, चोरी में इस्तेमाल TVS ई-रिक्शा भी पुलिस ने पकड़ासोनभद्र/अनपरा। थाना अनपरा पुलिस ने इलेक्ट्रिक दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 बोरियों में इलेक्ट्रिक केबिल तार और चोरी के माल के परिवहन में इस्तेमाल किया गया TVS KING EP4 ई-रिक्शा बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-03 स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रिक केबिल तार चोरी कर लिए थे। मामले में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-187/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।चोरी की घटना के अनावरण और माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दुल्लापाथर रोड स्थित जियो टावर के पास पुलिस ने TVS ई-रिक्शा से चोरी का माल ले जा रहे एक युवक और दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया।मौके से बरामद केबिल तार की पहचान वादी मुकदमा ने अपनी दुकान से चोरी हुए सामान के रूप में की। मामले में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है।पूछताछ में सामने आई चोरी की कहानीपुलिस की पूछताछ में अभियुक्त और बाल अपचारियों ने बताया कि वे 13 सितंबर की रात चोरी करने के इरादे से ई-रिक्शा लेकर सिनेमा रोड की ओर घूम रहे थे। वार्ड नंबर-03 में सुनसान स्थान देखकर उन्होंने इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़ा और भोर के समय केबिल तार बोरियों में भरकर ई-रिक्शा से ले गए।बताया गया कि रास्ते में कुछ बोरियां गिर गईं, जिन्हें वे वापस नहीं उठा सके। बाकी चोरी का माल ई-रिक्शा में छिपाकर रख दिया गया था। बाद में चोरी के केबिल को बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।11 बोरियों में केबिल तार बरामदपुलिस के अनुसार बरामदगी में 30 बंडल 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल, 13 बंडल 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल, 08 बंडल 2.5 एमएम कॉपर केबिल तथा 02 बंडल 6 एमएम 4-कोर कॉपर केबिल तार शामिल हैं। कुल 11 बोरियों में इलेक्ट्रिक केबिल तार बरामद हुआ है।इसके अलावा चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त TVS KING EP4 ई-रिक्शा संख्या UP64CT6064 भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तपुलिस ने सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. लालचन्द्र, निवासी ग्राम डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं करीब 14 और 15 वर्ष उम्र के दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त और दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।इनकी रही अहम भूमिकाचोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, कांस्टेबल मो. खलील अहमद, कांस्टेबल सौरभ वर्मा और महिला हेड कांस्टेबल किरन यादव शामिल रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions