होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

धू-धू कर जला विढमगंज रेलवे स्टेशन का विद्युत कक्ष, विद्युत तारों में गड़बड़ी से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

धू-धू कर जला विढमगंज रेलवे स्टेशन का विद्युत कक्ष, विद्युत तारों में गड़बड़ी से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

6:45 AM, Jun 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

धू-धू कर जला विढमगंज रेलवे स्टेशन का विद्युत कक्ष, विद्युत तारों में गड़बड़ी से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विन्ढमगंज सोनभद्र। विढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित विद्युत कक्ष में बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन पर धुएं का गुबार छा गया, और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।आग ने क्षणभर में विकराल रूप धारण कर लिया। विद्युत कक्ष में रखे सभी महत्वपूर्ण उपकरण जलकर भस्म हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हैंडपंप एवं समरसेबल के जल से आग बुझाने का प्रयत्न किया। तत्पश्चात अग्निशमन दल के पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय  रहते आग पर काबू पा लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत तारों में गड़बड़ी अर्थात शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions