कर्मचारियों की कमी का दंश झेल रहे बिजली उपभोक्ता, फाल्ट सुधार में हो रही देरी
कर्मचारियों की कमी का दंश झेल रहे बिजली उपभोक्ता, फाल्ट सुधार में हो रही देरी
6:40 AM, Jun 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क/सोनभद्र। राबर्ट्सगंज क्षेत्र के छपका पावर हाउस से संचालित होने वाले फीडरों पर बिजली व्यवस्था कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रही है। लाइन में फाल्ट आने के बाद उसे ठीक करने में समय लगने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार कम की जा रही है, लेकिन रिक्त पदों पर नई भर्ती या तैनाती नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। सीमित कर्मचारियों के सहारे ही क्षेत्र की बिजली व्यवस्था संभाली जा रही है, जिससे दिन-रात काम करने का दबाव बना रहता है।अधिक कार्यभार के कारण बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। लाइन पर काम करने के दौरान पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कर्मचारियों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।वहीं प्रदेश सरकार द्वारा शहरी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से जल्द कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
यह भी पढ़ें






