प्रदेश के 500 सर्किलों में उत्कृष्ट कार्य, सोनभद्र के सीओ रणधीर कुमार मिश्र सम्मानित होंगे
सोनभद्र। गंभीर आपराधिक मामलों की विवेचना में उत्कृष्ट कार्य और ई-साक्ष्य एप के प्रभावी उपयोग के लिए क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 500 पुलिस सर्किलों की समीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों में उनका चयन किया गया है
5:58 PM, Aug 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ई-साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर सीओ रणधीर कुमार मिश्र होंगे सम्मानित
सोनभद्र। गंभीर आपराधिक मामलों की विवेचना में उत्कृष्ट कार्य और ई-साक्ष्य एप के प्रभावी उपयोग के लिए क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 500 पुलिस सर्किलों की समीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों में उनका चयन किया गया है।पुलिस विभाग की ओर से गंभीर अपराधों की विवेचना में साक्ष्यों के बेहतर संकलन, उनकी निगरानी और न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए ई-साक्ष्य एप के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डिजिटल माध्यम से साक्ष्यों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही न्यायालय में साक्ष्यों की प्रस्तुति को भी अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक की ओर से बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर के 500 सर्किलों की समीक्षा के दौरान सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्र द्वारा गंभीर अपराधों की विवेचना में किए गए उत्कृष्ट कार्य और ई-साक्ष्य एप के प्रभावी उपयोग को सराहा गया।उनके चयन से जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में भी बेहतर विवेचना तथा तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल को लेकर उत्साह बढ़ा है। सम्मान के माध्यम से पुलिस विभाग की ओर से विवेचना में आधुनिक तकनीक के प्रयोग और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें






