होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद नहीं रोक सका भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर फिर मिले आराध्या-सिद्धार्थ

सोनभद्र। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोनभद्र में भाई-बहन के स्नेह और प्रशासन की संवेदनशील पहल की भावुक तस्वीर सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे 9 वर्षीय आराध्या राजश्री और उसके 5 वर्षीय छोटे भाई सिद्धार्थ का मिलन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल से संभव हो सका। बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

8:54 PM, Aug 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पारिवारिक विवाद नहीं रोक सका भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन पर फिर मिले आराध्या-सिद्धार्थ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बहन की राखी की इच्छा पर डीएम ने कराया भाई से मिलन, भावुक हुईं आराध्या की आंखें

पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे थे 9 वर्षीय आराध्या और 5 वर्षीय सिद्धार्थ, रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बांधी राखी

सोनभद्र। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोनभद्र में भाई-बहन के स्नेह और प्रशासन की संवेदनशील पहल की भावुक तस्वीर सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे 9 वर्षीय आराध्या राजश्री और उसके 5 वर्षीय छोटे भाई सिद्धार्थ का मिलन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल से संभव हो सका। बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।दरअसल, जनसुनवाई के दौरान आराध्या राजश्री अपने पिता राजकुमार के साथ जिलाधिकारी के समक्ष पहुंची थी। इस दौरान बालिका ने अपने छोटे भाई सिद्धार्थ को राखी बांधने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

बताया गया कि दोनों बच्चों के माता-पिता के बीच पारिवारिक विवाद का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते आराध्या अपने पिता के साथ, जबकि सिद्धार्थ अपनी मां मीरा कुमारी के साथ रह रहा है।आराध्या की भावनाओं को समझते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशीष त्रिपाठी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों बच्चों को रॉबर्ट्सगंज थाने बुलाया गया।थाने में जब भाई-बहन आमने-सामने आए तो माहौल भावुक हो गया।

आराध्या ने अपने छोटे भाई सिद्धार्थ की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान दोनों बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। भाई की कलाई पर राखी बांधते समय आराध्या की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।भाई-बहन के इस भावुक मिलन ने रक्षाबंधन के पर्व को और खास बना दिया।

विज्ञापन

दोनों बच्चों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के प्रति आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से पारिवारिक विवाद के बीच दोनों बच्चों को रक्षाबंधन पर एक-दूसरे के साथ कुछ स्नेहपूर्ण पल बिताने का अवसर मिला। प्रशासन की इस पहल ने भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक गरिमा को भी सामने रखा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions