होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से किसान की मौत, धान रोपाई के लिए पंप लगाने उतरे थे

कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से किसान की मौत, धान रोपाई के लिए पंप लगाने उतरे थे

6:36 AM, Aug 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से किसान की मौत, धान रोपाई के लिए पंप लगाने उतरे थे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदपुरवा गांव में कुएं से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश बिंद (52 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, महेश बिंद बुधवार की शाम करीब पांच बजे धान की रोपाई के लिए मोनोब्लॉक पंप लगाने पुराने कुएं में उतरे थे। बताया जाता है कि कुआं काफी गहरा और संकरा था। नीचे उतरते ही जहरीली गैस के प्रभाव से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें वाराणसी ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।गुरुवार को परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पनगुंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पनगुंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions