भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार
भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार
8:24 PM, Jul 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी बोले— पारदर्शिता के साथ होगा योजनाओं का क्रियान्वयन, 50 खेत तालाबों का भी होगा निर्माणजनपद में भूमि एवं जल संरक्षण कार्यों को गति देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति एवं डब्ल्यूसीडीसी (WCDC) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी, रॉबर्ट्सगंज ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत जनपद में 1000 हेक्टेयर बीहड़, बंजर एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का उपचार कराया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (खेत तालाब योजना) के तहत 50 लघु खेत तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। खेत तालाब योजना के लाभार्थियों का चयन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना, अनुपयोगी एवं बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाना तथा किसानों की सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि खेत तालाबों के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप कृषि निदेशक राजकुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता (लघु सिंचाई), भूमि संरक्षण अधिकारी रॉबर्ट्सगंज एवं चोपन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






