होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का किसान करेंगे विरोध, सरकार एलाइनमेंट पर करे पुनर्विचार : संदीप मिश्रा

Sonprabhat News विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का किसान करेंगे विरोध, सरकार एलाइनमेंट पर करे पुनर्विचार : Sandeep Mishra

sonbhadra

3:56 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh/ Vedvyas Singh Maurya

विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का किसान करेंगे विरोध, सरकार एलाइनमेंट पर करे पुनर्विचार : संदीप मिश्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

चतरा (सोनभद्र)। चतरा ब्लॉक के सण्डी गांव में "पेड़ हैं तो प्राण हैं" अभियान के तहत सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को आम के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान सभी ने पौधरोपण करने और पौधों की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया।

Image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के किसान प्रस्तावित विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मौजूदा एलाइनमेंट का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण कुछ बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि एलाइनमेंट पर पुनर्विचार करते हुए इसे हिन्दुवारी से जिला मुख्यालय होते हुए रामगढ़, करौदिया, मगरदह और गणवां के रास्ते बनाया जाए।इस अवसर पर खुज्झा गांव के डॉ. रवि शुक्ला ने कहा कि सरकार किसान और जनहित की अनदेखी कर रही है। वहीं युवा साथी सुरेन्द्र मौर्य ने कहा कि किसानों को खाद और अपनी फसल बेचने के लिए लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कार्यक्रम में सुरेन्द्र मौर्य, डॉ. रवि शुक्ला, डेविड कनौजिया, दिनेश पटेल, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, गणेश, अशोक सहित सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions