होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, 12 वर्षीय पुत्री घायल

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, 12 वर्षीय पुत्री घायल

9:10 PM, Aug 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, 12 वर्षीय पुत्री घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत सिरियाड़ांड गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सिरियाड़ांड निवासी छोटेलाल (35) मंगलवार दोपहर अपनी 12 वर्षीय पुत्री रिया के साथ खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छोटेलाल गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनकी पुत्री रिया भी घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल एनटीपीसी रिहंद स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिया को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions