होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पिपरी थाने में तैनात महिला आरक्षी प्रतिमा कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला आरक्षी की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

8:02 PM, Aug 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

महिला आरक्षी ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पिपरी थाने में तैनात महिला आरक्षी प्रतिमा कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला आरक्षी की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रतिमा कुमारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2023 को गाजीपुर जिले के इब्राहिमपुर निवासी मुकेश कुमार से हुई थी। मुकेश कुमार मीरजापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पीआरबी-112 में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे।महिला आरक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि उसे तलाक देने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। तहरीर के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम करीब तीन बजे पति ड्यूटी पर होने के बावजूद उसके किराए के कमरे पर पहुंच गया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।प्रतिमा कुमारी के अनुसार, वह किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही। मारपीट में उसे चोटें भी आईं। इसके बाद उसने पति के साथ सास, जेठ, जेठानी और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions