होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

कार और टीपर की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग; तीन युवक घायल

सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र के डाला बाजार में शुक्रवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कार और टीपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और टीपर में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए।

7:55 PM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

कार और टीपर की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग; तीन युवक घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र के डाला बाजार में शुक्रवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कार और टीपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और टीपर में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि आग लगने से पहले स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का गेट तोड़कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ निवासी हिमांशु सिंह (23) पुत्र प्रीतम सिंह, सत्यार्थ सिंह (18) पुत्र सर्वजीत सिंह और अविनाश सिंह (20) पुत्र मनोज सिंह कार से पन्नूगंज क्षेत्र के रामगढ़ से म्योरपुर जा रहे थे।शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी कार डाला बाजार में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी एक टीपर सड़क पार करने लगा। इसी दौरान कार और टीपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार सवार तीनों युवक वाहन के अंदर फंस गए और घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद डाला बाजार निवासी लखराज, लल्लन और इलियास ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कार का गेट तोड़ा और काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला। युवकों को बाहर निकालने के कुछ ही देर बाद कार और टीपर में आग लग गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों की जान बच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल चोपन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सत्यार्थ सिंह और अविनाश सिंह को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हिमांशु सिंह का उपचार चोपन अस्पताल में किया गया।उधर, हादसे के बाद टीपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अल्ट्राटेक की फायर ब्रिगेड को बुलाकर दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया गया, जिसके बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका।स्थानीय लोगों की बहादुरी से टला बड़ा हादसाहादसे के दौरान कार में फंसे तीनों युवकों को समय रहते बाहर निकालने वाले लखराज, लल्लन और इलियास की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। यदि युवकों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जाता तो आग की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions