होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खेत में मुर्गियां जाने को लेकर मारपीट, महिला व बेटे से अभद्रता; तीन के खिलाफ थाने में शिकायत

खेत में मुर्गियां जाने को लेकर मारपीट, महिला व बेटे से अभद्रता; तीन के खिलाफ थाने में शिकायत

5:47 AM, Aug 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खेत में मुर्गियां जाने को लेकर मारपीट, महिला व बेटे से अभद्रता; तीन के खिलाफ थाने में शिकायत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

खेत में मुर्गियां जाने को लेकर मारपीट, महिला व बेटे से अभद्रता; तीन के खिलाफ थाने में शिकायत

जुगैल (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम घोरिया में खेत में मुर्गियों के चले जाने को लेकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जुगैल थाने में प्रार्थना पत्र देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्राम घोरिया निवासी संजू की पत्नी सुरेश धरिकार ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उसकी कुछ मुर्गियां जेठानी संजू पत्नी अमरेश के खेत में चली गई थीं।

इसी बात को लेकर जेठानी, जेठ अमरेश और उनकी पुत्री रीना ने मिलकर उसके छोटे बेटे रोहित के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की और गाली-गलौज की।पीड़िता के मुताबिक, जब वह और उसका बड़ा बेटा चंदन रोहित को बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता की।

विज्ञापन

साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे संजू उसके घर पहुंची और मुकदमा लिखवाने की धमकी देते हुए विवाद करने लगी। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions