होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग

रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग

8:53 PM, Jun 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विढमगंज सोनभद्रथाना से महज एक किलोमीटर दुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रिक रूम में आज बुधवार अपराह्न 1:00 के लगभग अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यूपीएस रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना के दौरान तेज लपट व धुआं का गुब्बार उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर परिसर में मौजूद हैंडपंप व समरसेबुल के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान अग्निशमन विभाग भी सुचना पर पहुंच कर पुरे तरह से आग बुझाई।रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों ने संबंधित विभाग को सूचना दे दी है, मौके पर स्थानीय प्रशासन दलबल के साथ पहुंची।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions