होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मासूम झुलसे

कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मासूम झुलसे

6:09 PM, Aug 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कूलर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मासूम झुलसे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डेढ़ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; जुड़वां भाइयों को भी कराया गया भर्ती

दुद्धी: विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव में शनिवार रात कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग बिस्तर तक पहुंचने से कूलर के सामने सो रहे तीन मासूम बच्चे झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और तीनों बच्चों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया।हरपूरा निवासी पवन के तीन पुत्र डेढ़ वर्षीय रिंकू और दो माह के जुड़वां करन व कार्तिक शनिवार रात करीब आठ बजे कमरे में कूलर के सामने सो रहे थे।

इसी दौरान कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग बिस्तर तक पहुंच गई और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आकर झुलस गए।घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में घरेलू कार्य में व्यस्त थे। आग की आहट मिलते ही मां समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद तीनों बच्चों को तत्काल निजी साधन से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया।

विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने डेढ़ वर्षीय रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दो माह के जुड़वां करन और कार्तिक का भी प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में परिजन दोनों बच्चों को भी आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गए।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से परिजन और आसपास के लोग सकते में हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions