होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घोरावल तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

घोरावल तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

9:38 PM, Jul 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल तहसील मुख्यालय स्थित सभा कक्ष के समीप शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आग की चपेट में आने से तहसील भवन की बिजली वायरिंग और इलेक्ट्रिक बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे तहसील परिसर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस प्रभावित न हो, इसके लिए जनरेटर के माध्यम से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।राहत की बात यह रही कि आग किसी कार्यालय या सभा कक्ष के अंदर तक नहीं पहुंच सकी, जिससे महत्वपूर्ण अभिलेख, सरकारी दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित रहे। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सभा कक्ष के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग से केवल बिजली की वायरिंग और इलेक्ट्रिक बोर्ड को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच कर क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions