स्वर्ण जयंती चौक स्थित फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, चिमनी से निकला काला धुआं; टला बड़ा हादसा
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में सोमवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट की चिमनी से तेजी से काला धुआं निकलता देख आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल टीम पहुंची, लेकिन उसके आग बुझाने की कार्रवाई शुरू करने से पहले ही आग स्वतः बुझ गई।
8:15 PM, Nov 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में सोमवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट की चिमनी से तेजी से काला धुआं निकलता देख आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल टीम पहुंची, लेकिन उसके आग बुझाने की कार्रवाई शुरू करने से पहले ही आग स्वतः बुझ गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, स्वर्ण जयंती चौक पर स्थित तीन मंजिला मकान में फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालित होता है। सोमवार शाम करीब चार बजे रेस्टोरेंट की रसोई में भट्टी पर खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान काफी मात्रा में तेल गर्म भट्टी पर गिर गया, जिससे अचानक आग लग गई। आग से उठा काला धुआं चिमनी के रास्ते बाहर निकलने लगा।चिमनी से धुएं का घना गुबार निकलता देख सड़क से गुजर रहे राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।दमकल टीम के पहुंचने से पहले बुझी आगसूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और आग बुझाने की तैयारी शुरू की। इसी बीच चिमनी से धुआं निकलना बंद हो गया और आग भी शांत हो चुकी थी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।तेल में आग लगने से उठा था धुएं का गुबारप्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट की रसोई में भट्टी पर खाना बनाते समय काफी मात्रा में तेल गिर गया था। गर्म भट्टी के संपर्क में आने से तेल में आग लग गई, जिससे धुआं चिमनी के रास्ते बाहर निकलने लगा। तेल जल जाने के बाद आग स्वतः बुझ गई और धुआं निकलना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें






