दो मंजिला मकान व दुकान में लगी आग,मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में महिला थाना के सामने शुक्रवार शाम एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते मकान में संचालित दीपक शू स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान में रखे जूते-चप्पल समेत अन्य सामान के जलने से करीब 8से 10लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
7:06 PM, Nov 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज में महिला थाना के सामने शुक्रवार शाम हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा; कमरे में मौजूद महिला और बच्चे को सुरक्षित निकाला गयासोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में महिला थाना के सामने शुक्रवार शाम एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते मकान में संचालित दीपक शू स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान में रखे जूते-चप्पल समेत अन्य सामान के जलने से करीब 8से 10लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक के पास निवासी मनोज जायसवाल महिला थाना के सामने अवधेश चौबे के मकान में किराये पर जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। दुकान के पीछे स्थित मकान के एक कमरे में आशुतोष दुबे किराये पर रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उनके कमरे में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। संयोगवश घटना के समय आशुतोष कमरे में मौजूद नहीं थेधुआं और लपटें देख मची अफरा-तफरीकमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, सदर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगी।महिला और बच्चे को सुरक्षित निकालाआग की चपेट में मकान के ऊपरी हिस्से में स्थित कमरा भी आ गया। वहां महिला शालू अपने बच्चे के साथ मौजूद थी। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।जूते-चप्पल समेत दुकान का सामान जलने की आशंकाआग से दीपक शू स्टोर में रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकानदार मनोज जायसवाल ने करीब 8 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान जताया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित टीम घटना की जानकारी जुटा रही है। वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें






