ग्रामीण बैंक शाखा में आग, कंप्यूटर समेत लाखों का सामान जला
ग्रामीण बैंक शाखा में आग, कंप्यूटर समेत लाखों का सामान जला
6:35 AM, Jun 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र): घोरावल क्षेत्र के लोहांड़ी गांव स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार भोर में अचानक आग लग गई। घटना में बैंक के दो कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, सीसीटीवी, फर्नीचर और जरूरी अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, बैंक शाखा के ऊपर रहने वाले लोगों ने सोमवार भोर में रोशनदान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल नीचे पहुंचकर बैंक के भीतर से धुआं उठता पाया। इसके बाद बैंक के एक कर्मचारी को फोन से सूचना दी गई, जिसने शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों को घटना से अवगत कराया।सूचना मिलते ही बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। बैंक का ताला खुलवाने के बाद ग्रामीणों और बैंक कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।सूत्रों के अनुसार, आग से बैंक के दो कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर तथा आवश्यक अभिलेख जल गए हैं। मकान मालिक अंजनी चौबे ने बताया कि घटना की सूचना बैंक के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। शाखा प्रबंधक भूपेंद्र केसरवानी से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें






