शीशटोला जंगल में लूट के दौरान फायरिंग, चाकू से हमला,300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और बहीखाता लूटे
शीशटोला जंगल में लूट के दौरान फायरिंग, चाकू से हमला,300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और बहीखाता लूटे
1:54 PM, Jul 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

*बभनी, सोनभद्र*: थाना क्षेत्र के शीशशटोला जंगल में शनिवार शाम करीब 6 बजे हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फायरिंग भी की और चाकू से हमला कर करीब 300 ग्राम सोना व 8 किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
*इस तरह हुई वारदात:* जानकारी के अनुसार *कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम सेठ निवासी चपकी, रघुनाथ नगर, छत्तीसगढ़* बाजार से दुकान का सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे शीशटोला जंगल में अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने कुलधीर से जेवरात का झोला मांगा। विरोध करने पर आरोपियों ने हवा में फायरिंग की और कुलधीर पर चाकू से तीन बार हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनका झोला छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि झोले में *लगभग 300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और दुकान का खाता-बही* था। हमले के बाद दो बदमाश पैदल जंगल की तरफ भाग गए, जबकि एक बदमाश मोटरसाइकिल से जिगनहवा की तरफ फरार हो गया।
*पुलिस जांच में जुटी:* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कुलधीर को उपचार के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट के साथ-साथ मारपीट और फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है और सीसीटीवी व मुखबिरों से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने जंगल के रास्तों पर गश्त बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें






