होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

पहले दी अनुमति, फिर किया निरस्त; छठ पूजा और देवी जागरण को लेकर विवाद

सोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र के जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम सभा कनहरा के बेलगड़ी स्थित पुरनका पोखरा टोला घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर प्रस्तावित छठ पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है

9:14 PM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

 पहले दी अनुमति, फिर किया निरस्त; छठ पूजा और देवी जागरण को लेकर विवाद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


छठ पूजा और देवी जागरण की अनुमति निरस्त होने पर विवाद, राहुल पाण्डेय ने प्रशासन के फैसले पर उठाए सवालएसडीएम ओबरा ने शांति व्यवस्था का हवाला देकर निरस्त की पूर्व में जारी अनुमति, आयोजक ने फैसले पर पुनर्विचार कर अनुमति बहाल करने की उठाई मांगसोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र के जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम सभा कनहरा के बेलगड़ी स्थित पुरनका पोखरा टोला घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर प्रस्तावित छठ पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से पूर्व में अनुमति मिलने के बावजूद आयोजन से ठीक पहले इसे निरस्त किए जाने पर आयोजक राहुल पाण्डेय ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एसडीएम ओबरा को प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन के फैसले पर पुनर्विचार करने और पूर्व में जारी अनुमति बहाल करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, राहुल पाण्डेय ने 24 अक्टूबर 2026 को 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जुगैल ने 29 अक्टूबर को अपनी आख्या प्रस्तुत करते हुए आयोजन की अनुमति दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ओबरा कार्यालय की ओर से 2 नवंबर 2026 को कार्यक्रम की अनुमति जारी कर दी गई थी।इसी बीच 11 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक जुगैल की ओर से नई आख्या प्रस्तुत की गई। इसमें बताया गया कि गांव की कुछ महिलाओं ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र देकर पूर्व में छठ पूजा के दौरान हुई एक आपराधिक घटना का हवाला देते हुए देवी जागरण कार्यक्रम निरस्त करने की मांग की है। पुलिस आख्या में स्थानीय स्तर पर विरोध और इससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई।पुलिस की नई आख्या को आधार बनाते हुए एसडीएम ओबरा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर 2 नवंबर को जारी अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। प्रशासन के इस आदेश की सूचना आयोजक को दे दी गई है।आयोजक बोले- तैयारियों पर हो चुका है खर्चअनुमति निरस्त होने के बाद आयोजक राहुल पाण्डेय ने प्रशासनिक निर्णय पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट लगाने से लेकर देवी जागरण और अन्य व्यवस्थाओं पर काफी धनराशि खर्च की जा चुकी है। ऐसे में आयोजन से ठीक पहले अनुमति निरस्त किए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।राहुल पाण्डेय ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्षता से समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुमति जारी की गई थी, ऐसे में अंतिम समय पर इसे निरस्त किए जाने के कारणों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।फिलहाल आयोजक की ओर से अनुमति बहाल करने की मांग उठाए जाने के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन आयोजक के प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय लेता है और प्रस्तावित छठ पूजा एवं देवी जागरण कार्यक्रम को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions