राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय दल का गठन पूरा, के.सी. त्यागी बने अध्यक्ष; अभय पटेल ने दी बधाई
राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय दल का गठन पूरा, के.सी. त्यागी बने अध्यक्ष; अभय पटेल ने दी बधाई
8:07 PM, Jun 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अपने संसदीय दल का गठन पूर्ण कर लिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हाल ही में आयोजित बैठक में संसदीय दल के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसके बाद अध्यक्ष, सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर संगठन ने नई टीम को जिम्मेदारी सौंप दी है।युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अभय पटेल ने नवगठित संसदीय दल के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से संसद और जनता के बीच उठाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।रालोद के संसदीय दल का अध्यक्ष के.सी. त्यागी को बनाया गया है। वहीं जयंत चौधरी, मेजर जनरल बिशम्बर दयाल, तारीफ सिंह, मुंशीराम, अशोक यादव, मलूक नागर, राजकुमार सांगवान, राजपाल बालियान, अब्दुल सगीर खान, योगेश चौधरी, सुभाष गर्ग, डॉ. यशपाल बघेल, अनिल दुबे, रमा नागर एवं बबीता तोमर को संसदीय दल का सदस्य मनोनीत किया गया है।इसके अलावा युद्धवीर सिंह, विजय पूनिया, सुखबीर गठीना एवं चन्द्रबली यादव को संसदीय दल में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास जताया कि नई टीम राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
यह भी पढ़ें






