होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बस चालक के अपहरण के प्रयास में चार आरोपित गिरफ्तार

घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव ब्लॉक के पास पुल के नजदीक निजी बस चालक को बस से खींचकर कार में जबरन बैठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों ने चालक के साथ मारपीट भी की थी। चालक सक्तेशगढ़ के पास किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा था।

6:44 AM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बस चालक के अपहरण के प्रयास में चार आरोपित गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव ब्लॉक के पास पुल के नजदीक निजी बस चालक को बस से खींचकर कार में जबरन बैठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों ने चालक के साथ मारपीट भी की थी। चालक सक्तेशगढ़ के पास किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में सुरेश कुमार पटेल निवासी धोवा, थाना शाहगंज, सूरज पटेल निवासी परमंदापुर, थाना जंसा, वाराणसी, अभिषेक कुमार राजभर निवासी बच्छाव पश्चिम टोला, थाना रोहनिया, वाराणसी तथा नीरज कुमार राजभर निवासी परमंदापुर, थाना जंसा, वाराणसी शामिल हैं।इस संबंध में राजकुमार निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह निजी बस चालक है और प्रतिदिन राबर्ट्सगंज से घोरावल के बीच बस चलाता है।

बीते गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह बस लेकर राबर्ट्सगंज से घोरावल की ओर जा रहा था। बस में कंडक्टर रिंकू समेत कुछ यात्री सवार थे।तहरीर के मुताबिक, खरुआंव ब्लॉक के पास पुल के नजदीक एक व्यक्ति ने बस रोकने का इशारा किया। सड़क किनारे एक सफेद रंग की कार खड़ी थी, जिसका नंबर प्लेट मिट्टी से ढका हुआ था। बस रुकते ही कार से तीन अन्य लोग बाहर आए। चारों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चालक को जबरन बस से खींचकर कार में बैठा लिया।

विज्ञापन

आरोप है कि चारों कार सवार चालक को जबरन चुनार रोड की ओर करीब 40 किलोमीटर दूर सक्तेशगढ़ तक ले गए। वहां चालक किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर भाग गया और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions