होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में चार उपनिरीक्षकों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती

सोनभद्र में चार उपनिरीक्षकों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती

10:35 PM, Aug 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र में चार उपनिरीक्षकों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक रंजीत सिंह को थाना राबर्ट्सगंज से चौकी नईबाजर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा को जमानत सत्यापन सेल से चौकी कस्बा राबर्ट्सगंज में तैनात किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह को चौकी कस्बा राबर्ट्सगंज से चौकी सुकृत भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक शिवानंद राय को पुलिस लाइन से थाना राबर्ट्सगंज में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की कार्यवृत्त संख्या एसटी/एसपी-49/2026, दिनांक 2 अगस्त 2026 में लिए गए निर्णय के अनुपालन में जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions