होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कम्पोजिट विद्यालय कनछ में छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए निःशुल्क आईडी कार्ड, टाई और बेल्ट

चोपन (सोनभद्र), विकास खंड चोपन अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय कनछ में मंगलवार को सादा लेकिन गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आईडी कार्ड (पहचान पत्र), टाई और बेल्ट वितरित किए गए

11:07 AM, Oct 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

कम्पोजिट विद्यालय कनछ में छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए निःशुल्क आईडी कार्ड, टाई और बेल्ट
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

* 

चोपन (सोनभद्र), विकास खंड चोपन अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय कनछ में मंगलवार को सादा लेकिन गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आईडी कार्ड (पहचान पत्र), टाई और बेल्ट वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक हृदेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हुआ। आईडी कार्ड, टाई और बेल्ट मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हृदेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन और एकरूपता विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसी सुविधाओं से बच्चों में विद्यालय के प्रति जुड़ाव और आत्मसम्मान की भावना बढ़ती है। विद्यालय का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर एवं आधुनिक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।वितरण समारोह में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions