होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

20 जुलाई से आरसेटी में निःशुल्क शॉप कीपर प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

20 जुलाई से आरसेटी में निःशुल्क शॉप कीपर प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

8:45 PM, Jul 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

20 जुलाई से आरसेटी में निःशुल्क शॉप कीपर प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में 20 जुलाई 2026 से 6 दिवसीय निःशुल्क शॉप कीपर व्यवसायिक प्रशिक्षण (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।संस्थान के निदेशक विशाल खन्ना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय स्थापित करने से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत प्रोजेक्ट तैयार करने, बैंक ऋण के लिए आवेदन प्रक्रिया, व्यवसाय प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी, ताकि प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण के बाद स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। इसमें जनपद के बीपीएल एवं SECC-2011 परिवारों के सदस्यों तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।आरसेटी ने जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाएं। इच्छुक अभ्यर्थी आरसेटी कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।संपर्क विवरणग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्रसरकारी आईटीआई के पास, लोढ़ी टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी, सोनभद्र।मोबाइल: 9120984244, 7992133781।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions