होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 से अवैध खनिज परिवहन का खेल उजागर, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 से अवैध खनिज परिवहन का खेल उजागर, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

5:43 PM, Jul 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 से अवैध खनिज परिवहन का खेल उजागर, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





लैपटॉप, प्रिंटर और 1000 से अधिक पुराने परमिट बरामद, AK इंटरप्राइजेज से जुड़े 3 आरोपियों की तलाश जारी


सोनभद्र। अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 (खनिज परिवहन परमिट) तैयार कर गिट्टी का अवैध परिवहन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, सिक्योरिटी पेपर और बड़ी संख्या में पुराने परमिट बरामद किए हैं। वहीं तीन वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा, खनन निरीक्षक अतुल दूबे एवं एसओजी टीम प्रभारी नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान वाहन चालक दिलीप प्रजापति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि पुराने ई-फॉर्म C/MM-11 में वाहन संख्या, तारीख और समय में कंप्यूटर के माध्यम से बदलाव कर फर्जी परमिट तैयार किए जाते थे। इन फर्जी परमिटों के आधार पर गिट्टी का अवैध परिवहन कराया जाता था।दिलीप की निशानदेही पर पुलिस ने AK इंटरप्राइजेज, बिल्ली मारकुंडी कार्यालय पर छापेमारी कर अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू त्रिपाठी, रितेश कुमार जायसवाल, मोहन उर्फ अजय कुमार और संतोष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया।

बरामदगी में मिला फर्जी परमिट तैयार करने का सामानDell कंपनी का लैपटॉपHP LaserJet Pro प्रिंटरसिक्योरिटी पेपर के 3 बंडलों में 748 सेट17 बंडलों में करीब 1000 प्रयुक्त ई-फॉर्म C/MM-11फर्जी परमिट निर्माण से जुड़े दस्तावेजपुलिस जांच में सामने आया कि AK इंटरप्राइजेज का लाइसेंस 08 जून 2026 तक ही वैध था, लेकिन इसके बाद भी पुराने सिक्योरिटी पेपर और प्रयुक्त परमिटों का इस्तेमाल कर फर्जी ई-फॉर्म तैयार किए जा रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्तदिलीप प्रजापति निवासी चन्दौली (वाहन चालक)अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू त्रिपाठी निवासी मिर्जापुर रितेश कुमार जायसवाल निवासी चोपन, सोनभद्र संतोष कुमार जायसवाल निवासी गढ़वा, झारखंड मोहन उर्फ अजय कुमार निवासी डाला, सोनभद्र

वांछित अभियुक्त अश्वनी कुमार पटेल निवासी पन्नूगंज, सोनभद्रहिमांशु पाण्डेय निवासी चोपन, सोनभद्र सुरेश कुमार पाठक निवासी वाराणसी (प्रोपराइटर, AK इंटरप्राइजेज)पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions