चुर्क में धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा, स्थापित हुई भगवान गणेश की प्रतिमा
चुर्क में धूमधाम से मनाई गई गणेश पूजा, स्थापित हुई भगवान गणेश की प्रतिमा
7:18 PM, Sep 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क सोनभद्र सोमवार को चुर्क नगर में गणेश चतुर्थी की धूम रही। सारे नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता की प्रतिमा का श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा, अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शहर गूंजता रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, चुर्क चौकी क्षेत्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर तथा नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर 4 एवं वार्ड नंबर 5 में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से गणेश पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और गणेश भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है।
यह भी पढ़ें






