होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 30.25 लाख का गांजा बरामद

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने काजू के छिलकों से भरे कट्टों की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

5:47 PM, Oct 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 30.25 लाख का गांजा बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने काजू के छिलकों से भरे कट्टों की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल आयशर कैन्टर और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।चुर्क मोड़ यात्री शेड के पास हुई कार्रवाईपुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चुर्क मोड़ यात्री शेड, लोढ़ी के पास शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक आयशर कैन्टर को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में काजू के छिलकों से भरे कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए तीन प्लास्टिक कट्टों से कुल 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी मिले।उड़ीसा से एटा ले जाया जा रहा था गांजापुलिस की पूछताछ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था। इसे उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक व्यक्ति को सौंपना था। आरोपी के कथन के अनुसार, उड़ीसा निवासी एक व्यक्ति ने उसे गांजा लाने के लिए आयशर कैन्टर उपलब्ध कराया था और इस काम के बदले 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया था।पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जपुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 839/2026 दर्ज किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/27A/29/60/61 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषि कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय विनेश कुमार, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2020 के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं, जिनमें एक मामला शस्त्र अधिनियम से संबंधित है।पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।इस कार्रवाई में एसओजी सोनभद्र के निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एएनटीएफ यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज के उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव सहित एएनटीएफ, एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions