घोरावल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
घोरावल(सोनभद्र)क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण मे क्षेत्र मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। स्थानीय पुलिस ने चोरी के दो मुकदमों का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
9:14 PM, Nov 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल(सोनभद्र)क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण मे क्षेत्र मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। स्थानीय पुलिस ने चोरी के दो मुकदमों का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के माल में से कुल 6,500 रुपये बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि चोरी की अलग अलग दो घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक की ओर से विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन मे पुलिस टीम द्वारा दोनों मुकदमों की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम मे मंगलवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान अंशु पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम भरौली एवं लवकुश पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिरसाई के रूप में हुई। उन दोनों के कब्जे से चोरी के माल में से कुल 6,500 रुपये बरामद किए गए। दोनों मुकदमों में धारा 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया। अंशु और लवकुश के विरुद्ध तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज घोरावल उदय नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति, समर बहादुर तथा राहुल गोड़ रहे।
यह भी पढ़ें






