होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची युवती की मौत, परिजनों में कोहराम

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी 18 वर्षीय युवती की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

5:05 PM, Aug 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची युवती की मौत, परिजनों में कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी 18 वर्षीय युवती की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव के अनुसार, ग्राम देवरी पोस्ट नई बाजार निवासी रीना खातून (18) पुत्री सुराजुद्दीन को सोमवार सुबह अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे उपचार के लिए तियरा स्थित अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।बताया गया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में युवती की हालत और बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए। युवती की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions