बालिकाओं ने सामूहिक रूप से गाया ‘वन्दे मातरम्’, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
बालिकाओं ने सामूहिक रूप से गाया ‘वन्दे मातरम्’, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
4:11 PM, Aug 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’
सोनभद्र। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को 09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत भौतिक एवं डिजिटल माध्यमों से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। छात्राओं के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की।कार्यक्रम के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने पर जोर‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करना है
अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के साथ ही डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व और अभियान केवल आयोजन तक सीमित न रहकर नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनें।






