भामाशाह के नाम पर जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करे सरकार: कौशल शर्मा
भामाशाह के नाम पर जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करे सरकार: कौशल शर्मा
8:26 PM, Jun 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

:भामाशाह जयंती समारोह में व्यापार संगठन ने रखी मांग, छात्रवृत्ति, व्यापारी कल्याण योजना और 'भामाशाह सम्मान' शुरू करने का दिया सुझावसोनभद्र, 29 जून। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार से भामाशाह के नाम पर जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाएं शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्त, समाजसेवी और अद्वितीय दानवीर भामाशाह के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके नाम पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जानी चाहिए।कौशल शर्मा ने कहा कि भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर भारतीय इतिहास में त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ा जाए और उनके जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाया जाए।उन्होंने सरकार से मांग की कि 'भामाशाह व्यापारी कल्याण योजना' शुरू की जाए, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को विशेष वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए 'भामाशाह छात्रवृत्ति योजना' लागू की जाए।व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष ने यह भी सुझाव दिया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में भामाशाह की प्रतिमा या स्मारक स्थापित किया जाए तथा उनके जीवन और योगदान को पाठ्य सामग्री एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए। इसके साथ ही व्यापार, उद्यमिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को 'भामाशाह सम्मान' प्रदान करने की भी मांग की।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि भामाशाह के आदर्शों पर आधारित योजनाएं लागू की जाती हैं तो समाज में सेवा, त्याग, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस जनभावना का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।
यह भी पढ़ें






