होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

सोनभद्र। लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की

3:55 PM, Aug 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे देखकर और सुनकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और उनके जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन नारी शक्ति, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।जिलाधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर सभी महिलाओं को तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।उन्होंने कहा कि सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए उनकी ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन उत्पादों को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने 501 महिलाओं को मिठाई और साड़ियां वितरित कीं। विकास भवन परिसर में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।इस अवसर पर एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम आशीष त्रिपाठी, डीडीओ हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, डीपीओ विनीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, गुड़िया तिवारी, किरण तिवारी, प्रमिला जायसवाल, मीनू चौबे, विंध्य नगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय, सोनभद्र डिपो के एआरएम नद लाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions