होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

धनखोर में 11 दिवसीय रामलीला का भव्य मंचन संपन्न, अंतिम दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़.

धनखोर में 11 दिवसीय रामलीला का भव्य समापन। भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति की झलक देखने के लिए अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु एवं दर्शक। रामलीला संस्कृति मंच के इस आयोजन ने दिया सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश।

sonbhadra

1:31 PM, Nov 11, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

धनखोर में 11 दिवसीय रामलीला का भव्य मंचन संपन्न, अंतिम दिन उमड़ी दर्शकों की भीड़.

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में श्री रामलीला संस्कृति मंच के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय रामलीला का 7 नवंबर को भव्य समापन हुआ। 28 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। अंतिम दिन रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

Image

रामलीला का शुभारंभ 28 अक्टूबर को मुख्य अतिथि हरिराम चेरो, पूर्व विधायक दुद्धी विधानसभा क्षेत्र-403 एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रत्युष त्रिपाठी (विधान संस्था सचिव, नाबार्ड से संबद्ध) मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की सराहना की।

Image

विज्ञापन

11 दिनों तक चले मंचन में कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम की भूमिका में आनंद कुमार गुप्ता तथा लक्ष्मण की भूमिका में आलोक कुमार गुप्ता ने शानदार अभिनय किया। वहीं व्यास की भूमिका में रघुवर दयाल एवं उमाशंकर गुप्ता (गुरुजी) ने अपनी प्रस्तुति से रामलीला को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैकेयी सहित अन्य प्रमुख पात्रों की भूमिकाओं में स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

Image

समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड रहे मुख्य अतिथि

विज्ञापन

7 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला संस्कृति मंच के पदाधिकारियों, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामलीला जैसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं। ऐसी परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Image

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला संस्कृति मंच के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने की, जबकि आयोजन का प्रबंधन गणेश गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

Image

धनखोर में आयोजित इस 11 दिवसीय रामलीला ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत किया।

Image

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions