होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सेवा संकल्प यात्रा का दुद्धी में भव्य स्वागत, जीत सिंह खरवार ने किया अभिनंदन

दुद्धी (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल वडनगर (गुजरात) से उनकी कर्मभूमि काशी (वाराणसी) तक निकली 'सेवा संकल्प यात्रा' सोमवार को दुद्धी पहुंची।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात से आए पवित्र कलश का विधिवत नमन कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया

8:11 AM, Oct 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सेवा संकल्प यात्रा का दुद्धी में भव्य स्वागत, जीत सिंह खरवार ने किया अभिनंदन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दुद्धी (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल वडनगर (गुजरात) से उनकी कर्मभूमि काशी (वाराणसी) तक निकली 'सेवा संकल्प यात्रा' सोमवार को दुद्धी पहुंची।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात से आए पवित्र कलश का विधिवत नमन कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत किया और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यात्रा के संदेश सेवा, समर्पण और जनकल्याण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उनके विकास कार्यों को सराहते हुए यात्रा का अभिनंदन किया।कार्यक्रम में दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, संजू तिवारी, मनीष जायसवाल, मोनू सिंह, अजय चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2026 से सेवा संकल्प अभियान शुरू हुआ था। काशी से वडनगर तक निकली यह यात्रा 20 दिनों में 1,159 गांवों से होकर गुजरते हुए 7 अक्तूबर को वडनगर पहुंचेगी, जहां 10 नदियों के जल से हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions