होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हज-2027: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, 30 जुलाई को होगा डिजिटल कुर्रा

हज-2027: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, 30 जुलाई को होगा डिजिटल कुर्रा

8:28 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हज-2027: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, 30 जुलाई को होगा डिजिटल कुर्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


लखनऊ। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर-3 के अनुसार हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर अब 24 जुलाई, 2026 कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने प्रदेश के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों ने केवल पंजीकरण कराया है, लेकिन किसी कारणवश आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे भी 24 जुलाई से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर लें, अन्यथा हज-2027 के लिए उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों को अभी तक भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है, वे तत्काल संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर पासपोर्ट प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके।हज यात्रियों के चयन के लिए 30 जुलाई, 2026 को मुंबई स्थित हज हाउस में ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा (रैंडम चयन) आयोजित किया जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी तथा अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त, 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करनी होगी। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions