होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कनहर नदी में बहता मिला अधजला महिला का शव, ग्रामीणों में फैली दहशत

सोनभद्र: विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के समीप सोमवार को कनहर नदी में एक महिला का अधजला शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने रेलवे पुल के नीचे पानी टंकी के पास पानी में शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई

8:35 PM, Oct 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कनहर नदी में बहता मिला अधजला महिला का शव, ग्रामीणों में फैली दहशत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



पोलवा गांव के समीप रेलवे पुल के नीचे पानी टंकी के पास मिला शव; करीब 80 फीसदी जल चुका था शरीर, पहचान नहीं हो सकी
सोनभद्र: विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के समीप सोमवार को कनहर नदी में एक महिला का अधजला शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने रेलवे पुल के नीचे पानी टंकी के पास पानी में शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों की सूचना पर गांव के चौकीदार अबुलहसन ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुनील राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, महिला का शव करीब 80 फीसदी तक जल चुका था, जबकि शरीर का लगभग 20 फीसदी हिस्सा अधजला था।अंतिम संस्कार के दौरान नदी में बहने की आशंकाघटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई कि कनहर नदी के किनारे किसी स्थान पर महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा होगा। इसी दौरान नदी में पानी बढ़ने या तेज बहाव के कारण अधजला शव बहकर नदी में चला गया और बहते हुए पोलवा गांव के समीप पहुंच गया।हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी। अधिकतर शरीर जल जाने के कारण पहचान करना मुश्किल बताया गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।जांच में जुटी पुलिसपुलिस ने ग्रामीणों और चौकीदार की मौजूदगी में अधजले शव को दफना दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और शव के नदी में बहकर आने की परिस्थितियों के साथ महिला की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions