होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तिलौली खुर्द गांव में मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

4:40 PM, Aug 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तिलौली खुर्द गांव में मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पिडरिया गांव निवासी आशीष पटेल (24) पुत्र सुरेश पटेल मंगलवार देर शाम घोरावल ब्लॉक से बाइक से अपने घर लौट रहा था। वह तिलौली खुर्द गांव के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।s

हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल आशीष को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान आशीष ने दम तोड़ दिया।o

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घोरावल कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना का अभियोग दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।N

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions