होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में आठ मामलों की सुनवाई, पांच परिवारों में हुआ समझौता

परिवार परामर्श केंद्र में आठ मामलों की सुनवाई, पांच परिवारों में हुआ समझौता

7:48 PM, Jun 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

परिवार परामर्श केंद्र में आठ मामलों की सुनवाई, पांच परिवारों में हुआ समझौता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 28 जून। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में की गई। काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से कई परिवारों के विवाद सुलझाए गए।सुनवाई के दौरान कुल 08 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। विस्तृत परामर्श के बाद 05 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद उनका सुलह-समझौता कराकर परिवारों को पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया।वहीं एक मामले में पक्षकारों ने न्यायालय के माध्यम से आगे की कानूनी कार्रवाई करने की इच्छा जताई, जबकि दो अन्य मामलों में आवश्यक काउंसलिंग के बाद अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए परिवार परामर्श केंद्र नियमित रूप से कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य न्यायालयी प्रक्रिया से पहले आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को बचाने का प्रयास करना है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions