दिव्यांग छात्र की फरियाद सुन पिघला डीएम का दिल, तत्काल दिलाई ट्राइसाइकिल
दिव्यांग छात्र की फरियाद सुन पिघला डीएम का दिल, तत्काल दिलाई ट्राइसाइकिल
8:44 PM, Jun 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनसुनवाई में दिखाई संवेदनशीलता, छात्रवृत्ति की लंबित धनराशि भुगतान के भी दिए निर्देशसोनभद्र। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की संवेदनशीलता और मानवीय पहल का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के कक्षा-5 के दिव्यांग छात्र रवि पटेल की पीड़ा सुनकर जिलाधिकारी भावुक हो उठे और तत्काल उसकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।जनसुनवाई में रवि पटेल पुत्र कमलेश पटेल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा कक्षा-5 की छात्रवृत्ति की धनराशि अभी तक उसके खाते में नहीं पहुंची है। छात्र की स्थिति और उसकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को तत्काल छात्र को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिसे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं अपने हाथों से छात्र रवि पटेल को सौंपा।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्र की लंबित छात्रवृत्ति का सत्यापन कराकर शीघ्र उसके बैंक खाते में धनराशि भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।ट्राइसाइकिल मिलने के बाद छात्र रवि के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं उसके परिजनों की आंखें भी भावुक हो उठीं। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की इस पहल से उनके बेटे को नई राह और नई उम्मीद मिली है।जनसुनवाई में की गई यह मानवीय पहल न केवल प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। :::
यह भी पढ़ें






