होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल

बस स्टैंड के पास बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल

9:02 AM, Jul 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

बस स्टैंड के पास बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बस स्टैंड (शहीद स्थल) के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक साइकिल सवार सड़क पार कर दूसरी लेन में जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेलगुड़वा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।बाइक चालक की पहचान योगेश निवासी हरियाणा के रूप में हुई है, जो चतरवार स्थित डाक विभाग में कार्यरत हैं तथा वर्तमान में कोटा खास गांव में अस्थायी रूप से रह रहे हैं। वहीं, साइकिल सवार की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो डाला स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कंपनी की एंबुलेंस से घायल सुरेश कुमार को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions