होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मधुघुटरा मोड़ के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

sonebhadra

6:34 PM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: नरेश कुमार गुप्ता

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मधुघुटरा मोड़ के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बभनी (सोनभद्र)। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मधुघुटरा मोड़ के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार संदीप का एक पैर टूट गया, जबकि अनियंत्रित फार्च्यूनर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलगली गांव निवासी अर्जुन का 40 वर्षीय पुत्र संदीप बाइक से छत्तीसगढ़ की ओर से बभनी आ रहा था। इसी दौरान रेनुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ जा रही फार्च्यूनर से मधुघुटरा मोड़ के पास उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं फार्च्यूनर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। कार चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions